अधिवक्ता को टक्कर मारने वाले चालक पर मुकदमा
फिरोजाबाद, अप्रैल 15 -- शिकोहाबाद तहसील के नौशहरा के पास ट्रक चालक ने स्कूटी सवार अधिवक्ता को टक्कर मार दी। हादसे में अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गई। पीड़िता ने थाने में ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। करिश्मा शर्मा पुत्री अशोक शर्मा निवासी इटावा रोड बैक आफ इण्डिया के पास सिरसागंज अधिवक्ता है। वह 13 अप्रैल की दोपहर न्यायालय से लौटकर अपने घर आ रही थी। नौशहरा के पास गाडी संख्या एचआर 38 ए जी 8430 ने अधिवक्ता की स्कूटी में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे के दौरान अधिवक्ता की स्कूटी काफी दूर तक घिसटी हुई चली गई तथा घायल हो गई। पुलिस ने पीछा कर ट्रक चालक को दबोच लिया। चालक ने अपना नाम अनुज पुत्र श्रीपाल निवासी शमशेरगंज किशनी जिला मैनपुरी बताया। पीड़िता ने थाने ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.