अधिवक्ता को जेल भेजने पर भड़की बार एसोसिएशन, हड़ताल कर निष्पक्ष जांच की मांग
बिल्ल्होर, जुलाई 31 -- घाटमपुर। सजेती पुलिस द्वारा लूट के मामले में अधिवक्ता को जेल भेजने के बाद घाटमपुर बार एसो. के पदाधिकारी भड़क गये। बार एसो. ने पुलिस की इस कार्रवाई के खिलाफ शुक्रवार को एक दिवसीय हड़ताल की। बार का एक प्रतिनिधि मंडल एसीपी से मिला और पुलिस की कार्रवाई पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। धीरपुर निवासी अधिवक्ता सत्यजीत सचान पर गांव के ही कुन्हू ने लूट का आरोप लगाया था। आरोप था कि 29 जुलाई को सत्यजीत ने शराब पीने के लिए उनसे रुपये मांगे। न देने पर मारपीट कर जेब से पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया गया । मामले में पुलिस ने अधिवक्ता को गिरफ्तार कर लूटा हुआ मोबाइल और दो हजार रुपये बरामद कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को जेल भेजे जाने के बाद शुक्रवार को बार एसोसिएशन के पदाधिकारी भड़क गये। वकीलों ने एक दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.