गंगापार, फरवरी 26 -- भूमि विवाद को लेकर अधिवक्ता को रोक कर लात, घूसों, जूतों से मारा पीटा गया जब वह जान बचाकर कर दूसरे के घर में घुस गए तो घर में घुसकर पीटा गया। जिससे अधिवक्ता के निजी अंगों में भी चोटें आयी है। पुलिस ने पंचायत सहायक और उसके पिता सहित दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। उधर पंचायत सहायक ने भी अधिकारियों से लिखित शिकायत की है। मऊआइमा थाना क्षेत्र के ग्राम रामनगर गंसियारी निवासी शिव प्रकाश पेशे से अधिवक्ता हैं।उनका आरोप है कि वह घर जा रहे थे रास्ते में रूककर लेखपाल से बातें कर रहे थे। आरोप है कि तभी गांव के कुछ लोग उसे लात घूसों जूतों से मारने पीटने लगे जब वह जान बचाकर कर चौरसिया के घर में घुस गए तो उन्हें घर में घुसकर मारा पीटा गया और जान से मारने की धमकी देते हुए गालियां दी गई। जिससे उनके निजी अंग में काफी चोटें आय...