प्रयागराज, अप्रैल 28 -- जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे एक अधिवक्ता पर आरोपियों ने कुल्हाड़ी से वार कर लहूलुहान कर दिया। वहीं, साथी महिला अधिवक्ता के साथ बदसलूकी जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने का भी आरोप है। नेवादा के हरिशंकर की तहरीर पर कैंट पुलिस ने चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। हरिशंकर का कहना है कि आरोपी उसकी जमीन पर जबरन कब्जा कर रहे थे। एसडीएम के यहां लिखित शिकायत पर कानूनगो व लेखपाल ने दोनों पक्ष को बुलाया था। जहां उसके साथ गए अधिवक्ता पर हमला किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...