कुशीनगर, अप्रैल 6 -- बड़हरागंज, हिन्दुस्तान संवाद।पडरौना कोतवाली क्षेत्र के सनेरा मल छपरा गांव में पिछले शुक्रवार की शाम पूर्व अध्यक्ष व अधिवक्ता की रॉड से सिर पर वार कर हत्या कर दी गई थी। घरेलू विवाद को कारण हुए हत्या के मामले में पुलिस ने छोटे बेटे की तहरीर पर बड़े बेटे, बहू और उसके दो नाबालिग बच्चों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच में जुटी हुई है। अधिवक्ता के हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें जुटी हुई हैं। पुलिस शीघ्र गिरफ्तार कर जेल भेजने की दावा कर रही है।मिश्रौली चौकी क्षेत्र के सनेरा मल छपरा निवासी प्रसिद्ध नारायण दीक्षित जिला एवं सत्र न्यायालय रविन्द्र नगर में अधिवक्ता थे और चार बार जनपद सिविल कोर्ट बार एसोएिशन कुशीनगर के अध्यक्ष भी रह चुके थे। शुक्रवार की देर शाम घर पर ही परिवार के भीतर किसी बात को लेकर विवाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.