अधिवक्ता के सूने मकान में धावा बोल लाखों के जेवर-नगदी पार
औरैया, मई 18 -- जालौन, संवाददाता। नगर के मोहल्ला नया रावतान में चोरों ने रविवार रात एक अधिवक्ता के सूने मकान में धावा बोलते हुए लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और नगदी चोरी कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना कर जांच शुरू कर दी है।नगर के मोहल्ला नया रावतान निवासी अधिवक्ता सुधाकर सिंह सेंगर अपने पैतृक गांव मढ़ोरा में मूंग की फसल कटवाने गए थे। घर बंद होने की जानकारी लगते ही चोरों ने देर रात मकान को निशाना बना लिया। चोरों ने सबसे पहले मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और उसके बाद अंदर घुस गए। घर के कमरों में पहुंचकर चोरों ने अलमारी के ताले तोड़ उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण, नगदी तथा अन्य सामान समेट लिया। सुबह जब अधिवक्ता सुधाकर सिंह सेंगर अपने घर लौटे तो मुख्य दरवाजे का ताल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.