रामपुर, मार्च 22 -- रामपुर। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गंगापुर निवासी के एल सैनी अधिवक्ता है। वह अपने घर से कचहरी जा रहे थे। तभी रास्ते में संजीव और विशनु आए और गाली-गलौच करने लगे। विरोध करने पर धक्का-मुक्की करने लगे। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...