देवरिया, अप्रैल 16 -- बरहज/कपरवार। क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत मामले की मजिस्ट्रियल जांच शुरू हो गई है। बुधवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल और जांच अधिकारी एडीएम प्रशासन प्रेमनारायण सिंह पीड़ित परिवार से मिले। डीएम ने परिवार को ढांढस बंधाया और बयान दर्ज कराने का अनुरोध किया। जांच टीम ने उन अस्पतालों के भी अभिलेख खंगाले, जहां अधिवक्ता का इलाज हुआ था।अधिवक्ता की मौत के मामले में बढ़ते दबाव के चलते प्रशासन ने अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेमनारायण सिंह के नेतृत्व में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कराई है। जिलाधिकारी जांच टीम के साथ गाँव पहुंची। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता की मौत के मामले की होगी मजिस्ट्रियल जांच डीएम ने मृत अधिवक्ता की पत्नी सत्यवती, बेटे सिद्धार्थ और प्रशांत सिंह से मिलकर उन्हे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.