मिर्जापुर, मार्च 6 -- मिर्जापुर, संवाददाता कटरा कोतवाली क्षेत्र के सुरेकापुरम कॉलोनी में अधिवक्ता के मकान का ताला तोड़कर चोरों ने दो लाख का माल पार कर दिया। बच्चे का गुल्लक भी उठा ले गए। गुरुवार की रात अधिवक्ता गांव से जब घर लौटे तो घटना की जानकारी हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।लालगंज थाना क्षेत्र के चर्की कला गांव निवासी अमरेशचंद्र सिंह अधिवक्ता है। उनका कटरा कोतवाली क्षेत्र के सुरेकापुरम कॉलोनी में मकान है। वह परिवार के साथ तीन मार्च को होली पर अपने गांव लालगंज गए थे। गुरुवार की रात वापस लौटे तो मकान का ताला टूटा था, अंदर सारा सामान बिखरा देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मौका मुआयना कर वापस लौट गई। पीड़ित अधिवक्ता ने बताया कि 15 हजार नगदी समेत दो लाख रूपये का सामान गायब है। चो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.