अधिवक्ता के भतीजे को मनबढ़ों ने पीटा
गोरखपुर, जून 18 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील गेट के पास गुरूवार शाम को वाहन के बकाए पैसे मांगने पर मनबढों ने अधिवक्ता के भतीजे को लाठी डंडे व पंच से मारकर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पुलिस जांच कर रही है। सहजनवा थाना क्षेत्र के मुंडा कोरड़ा निवासी शुभम शुक्ला तहसील के अधिवक्ता अजय शुक्ल के भतीजे है।उन्होंने ने दिए तहरीर में बताया कि किराए पर गाड़ी भेजने का कार्य करते है। घनश्याम नगरी निवासी एक युवक के कहने पर वाहन भेजा था।जिसका 16हजार रूपये बकाया था। बकाए पैसा मांगने पर युवक तहसील गेट पर बुलाया। देर शाम जब तहसील गेट पर पहुंचा तो युवक अपने साथियों के साथ लाठी डंडा व पंच से मारकर घायल कर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.