प्रतापगढ़ - कुंडा, जनवरी 5 -- कुंडा। कुंडा कस्बे के मां शारदा कॉलोनी सोनम शुक्ला पत्नी अवध नारायण ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वह दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं। 30 दिसंबर को करीब दो बजे उसकी ननद उसके बेटे का इलाज कराने जा रही थी। तभी तेज रफ्तार चार पहिया वाहन उसके बेटे को कुचलते हुए निकल गया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका इलाज प्रयागराज में चल रहा है। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद है। पुलिस ने पीड़ित अधिवक्ता की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक पर रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.