हाथरस, मार्च 11 -- सासनी। दि बार एसोसिएशन सासनी के अधिवक्ताओं ने मंगलवार को एसडीएम नीरज शर्मा को ज्ञापन सौपा । ज्ञापन में अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी को बताया कि रघनियां निवासी अधिवक्ता सुदर्शन शर्मा के बेटे संकल्प उपाध्याय पर छह मार्च को कुछ लोगों द्वारा मारपीट एवं जानलेवा हमला किया। लेकिन पुलिस द्वारा आज तक आरोपियों को गिरफ्तारी नहीं हुई हैं । आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। फैसले का दबाव बनाकर धमकी दे रहे हैं। यदि आरोपियों की गिरफ्तार नहीं किया गया। अधिवक्तागण आंदोलनात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में दि बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्तागण मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.