गंगापार, मार्च 18 -- पोस्टमार्टम के बाद इंजीनियर आशीष उर्फ बलराम पांडेय का शव जैसे ही उरुवा पहुंचा दिवंगत के शव से लिपट परिजन दहाड़ें मारकर रोने लगे। चीख पुकार सुन लोगों की भारी भीड़ जुट गई। कुछ देर तक शव रखने के बाद कोठरी गंगाघाट पर अन्तिम संस्कार कर दिया। घर से किसी काम से मेजा खास की ओर जा रहे कार सवार दो युवक पेड़ से टकरा गए, इस घटना में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उरुवा निवासी अधिवक्ता श्रीकांत पांडेय के बेटे 32 वर्षीय आशीष उर्फ बलराम पांडेय बेंगलुरु में किसी कंपनी में इंजीनियर थे, वह कुछ दिन पूर्व घर आए थे। मंगलवार को दोपहर एक बजे के लगभग पड़ोसी साथी 28 वर्षीय अंकित पांडेय के साथ अपनी कार से मेजा खास की ओर जा रहे थे। मेजिया गांव के सामने पहुंचे तो अचानक मोड़ पर विपरीत दिशा से कार आ गई, इससे बचने के लिए आशीष पांडेय ने अचानक कार का ब्रेक ...