अधिवक्ता के पेश न होने से धनशोधन मामले की सुनवाई टली
गाज़ियाबाद, जुलाई 17 -- गाजियाबाद, संजीव वर्मा। दादरी आईसीडी कंटेनर डिपो के पूर्व उपायुक्त शशिकांत से जुड़े धनशोधन मामले में बचाव पक्ष के अधिवक्ता के पेश न होने से ईडी कोर्ट में शुक्रवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब अगली सुनवाई 24 अगस्त होगी। मामला वर्ष 2013 में कस्टम ड्यूटी गड़बड़ी के बाद जब्त किए गए टायरों की खेप को छुड़वाने के एवज में पांच लाख रुपये रिश्वत लेने से जुड़ा है। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: बीईसीआईएल रिश्वत मामले में डिस्चार्ज अर्जी पर हुई सुनवाई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.