अधिवक्ता के पिता की हत्या पर फूटा गुस्सा, ढाई घंटे फोरलेन जाम
गोरखपुर, अगस्त 10 -- गोरखपुर, प्रमुख संवाददाता। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली खुर्द गांव में ब्रह्मभोज के दौरान अधिवक्ता के पिता शिव कुमार तिवारी की हत्या के दूसरे दिन रविवार को आक्रोश भड़क उठा। पोस्टमार्टम हाउस के सामने अधिवक्ताओं, परिजनों और समर्थकों ने हत्यारोपितों की गिरफ्तारी, फांसी की सजा, आरोपितों के घरों पर बुलडोजर कार्रवाई और सिकरीगंज थाने के पूरे स्टाफ को निलंबित करने की मांग को लेकर गोरखपुर-महराजगंज फोरलेन की दोनों लेन पर जाम लगा दिया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के वाहनों को वापस कर दिया। मौके पर पहुंचे डीएम-एसएसपी से कार्रवाई का आश्वासन मिलने के बाद करीब ढाई घंटे बाद जाम खत्म हुआ और परिजन पोस्टमार्टम के बाद शव लेकर घर रवाना हुए। पुलिस ने इस मामले में सात नामजद व अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.