चंदौली, फरवरी 26 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। पीडीडीयू जंक्शन पर बुधवार की सुबह सवा दस बजे डाउन की पुरुषोत्तम एक्सप्रेस से गिरकर 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वह ट्रेन के रवाना होने पर सवार हो रहे थे। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा तफरी मच गई। जीआरपी शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद रोते बिलखते परिजन पहुंच गए। ब्रजनंदन चतुर्वेदी मूल रूप से बिहार औरंगाबाद जिले के जोकहरी गांव के रहने वाले थे। वह वाराणसी में बीएचयू में कार्यरत थे। उन्होंने नगवा लंका में आवास बनाकर परिवार सहित रहते थे। इनके पुत्र सुभाष नंदन चतुर्वेदी छात्र नेता रह चुके है और वर्तमान में अधिवक्ता हैं। आजकल ज्ञानवापी के चर्चित केस लड़ रहे हैं। वही ब्रजनंदन गांव में तेरही के आयोजन में शामिल होने के लिए औरंगाबाद जाने के लिए बुधवार की सुबह दस बजे पीडीडीयू जंक्शन...