मधुबनी, मार्च 12 -- मधुबनी,विधि संवाददाता। अधिवक्ता अनिल कुमार यादव 58 वर्ष नहीं रहे। उनके निधन से मर्माहत वकीलों ने गुरुवार को जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष वासुदेव झा एवं महासचिव शिवनाथ चौधरी की अगुवाई में शोक सभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वकीलों ने दिनभर न्यायिक कार्य से अलग रहे। जिसके कारण कोर्ट में कामकाज ठप रहा। अनिल कुमार यादव बासोपट्टी के हत्थापुर परसा गांव के रहने वाले थे। उनके निधन पर बिहार बार काउंसिल उपाध्यक्ष दीनानाथ यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता संघ के पूर्व महासचिव जितेंद्र नारायण यादव,ऋषिदेव सिंह, एपीपी वीरेंद्र यादव,जगदीश प्रसाद यादव, आरिफ हुसैन, नरेश भारती, शेखर कुमार, आशाराम चौधरी आदि ने गहरी शोक संवेदना व्यक्ति की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.