अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा, दी गयी श्रद्धांजलि
बिहारशरीफ, मार्च 28 -- अधिवक्ता के निधन पर शोकसभा, दी गयी श्रद्धांजलि फोटो 28मनोज01 - शेखपुरा के जिला विधिज्ञ संघ में हुई शोकसभा में शामिल अधिवक्ता। शेखपुरा, निज सम्वाददाता। जिला विधिज्ञ संघ के सभागार में शनिवार को शोकसभा आयोजित कर अधिवक्ता स्व. किरानी प्रसाद को श्रद्धांजलि दी गयी। अधिवक्ताओं ने दो मिनट का मौन रखा तथा ईश्वर से प्रार्थना की। संघ के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने कहा कि किरानी बाबू मिलनसार एवं अच्छे स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से संघ को अपूरणीय क्षति हुई है। शोकसभा के बाद सभी अधिवक्ता न्यायालय के काम से अलग रहे। शोक सभा में महासचिव विपिन कुमार, संयुक्त सचिव चंद्रमौलि यादव , मो मकबूल खान, विजय कुमार सिंह, हिमांशु कुमार, अशोक सिन्हा आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.