मुजफ्फरपुर, अप्रैल 9 -- मुजफ्फरपुर, हिप्र। अधिवक्ता परमेश्वर सिंह के निधन पर जिला बार एसोसिएशन ने गुरुवार की दोपहर 3.30 बजे शोकसभा आयोजित की। बार लाइब्रेरी हॉल में हुई सभा की अध्यक्षता एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकृष्ण ठाकुर उर्फ रामबाबू ठाकुर ने की। इसमें दिवंगत अधिवक्ता की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया। इसके बाद अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखा। मौके पर महासचिव सच्चिदानंद सिंह, उपाध्यक्ष केशव कुमार, जयमंगल प्रसाद, विनोद कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष सुधीर कुमार ओझा, संयुक्त सचिव सुशील कुमार सिंह, दीपक कुमार, विभूतिनाथ झा, भारत भूषण, श्वेता कुमारी, दीपक कुमार, बेबी कुमारी, शिल्पी खुशबू, मो. अकील, दिलीप कुमार, चंदन कुमार व प्रीति कुमारी आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.