अधिवक्ता के निधन पर न्यायिक कार्य से विरत रहे
गाजीपुर, जून 23 -- गाजीपुर। सिविल बार संघ के सदस्य और अधिवक्ता दिनेश सिंह यादव के आकस्मिक निधन पर सोमवार को अधिवक्ताओ ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर शोक मनाया। बार के अध्यक्ष अजय विक्रम सिंह ने बताया कि वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश सिंह यादव की रविवार को हृदयघात से आकस्मिक निधन हो गया। इसको देखते हुए न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष गोपालजी श्रीवास्तव, अनिल श्रीवास्तव, मुन्नू दूबे, संजय यादव, कृपाशंकर राय, अजय तिवारी आदि उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- सुपौल : वरिष्ठ अधिवक्ता के निधन पर शोक, न्यायिक कार्य से दूर रहे अधिवक्ता यह भी पढ़ें- अधिवक्ता के निधन पर की शोकसभा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.