आरा, मार्च 30 -- आरा। अधिवक्ता श्यामा प्रसाद सिंह के निधन पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में सिविल कोर्ट परिसर स्थित अधिवक्ता हॉल में शोकसभा की गई। संचालन महासचिव मनमोहन ओझा ने किया। उपाध्यक्ष संजय सिंह, गोरखनाथ मिश्रा भी थे। अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों से खुद को अलग रखा। दूसरी ओर प्रधान जिला जज एवं सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार मिश्र की अध्यक्षता में शोक सभा की गई। शोकसभा में न्यायिक पदाधिकारी पदाधिकारी, पीपी राणा प्रताप सिंह, जीपी रामधनी भारती, पूर्व पीपी नागेश्वर दुबे, अधिवक्ता रामसुरेश सिंह, बिहार बार काउंसिल सदस्य पन्नग त्रिपाठी, बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष गोरखनाथ मिश्रा, संजय कुमार सिंह समेत अन्य लोग थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...