जमशेदपुर, अप्रैल 20 -- जमशेदपुर। जिला व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप की निधन को लेकर सोमवार को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य नहीं हुआ। इसके साथ ही जमशेदपुर जिला बार संघ के पदाधिकारी ने डेढ़ दशक से ज्यादा समय तक लोक अभियोजक रहे प्रताप नारायण गोप को श्रद्धांजलि दी। मालूम हो कि, अधिवक्ता प्रताप नारायण गोप का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...