प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 15 -- प्रतापगढ़। कचहरी परिसर स्थित जूनियर बार एसोसिएशन पुरातन के कार्यालय पर बुधवार को शोकसभा हुई। संगठन के अध्यक्ष करूणाशंकर मिश्र, महामंत्री कौशलेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष रवि द्विवेदी, वीर विक्रम सिंह, आशीष श्रीवास्तव आदि ने वरिष्ठ अधिवक्ता रूप नारायण शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर गत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। अन्य अधिवक्ता संगठन की सहमति के बाद बुधवार को न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- व्यापारी नेताओं ने पूर्व अध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...