अधिवक्ता के निधन पर कांग्रेसियों ने जताया शोक
प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। सड़क दुर्घटना में घायल महिला अधिवक्ता जागृति शुक्ला के निधन पर कांग्रेसियों ने शोकसभा जताया है। सोमवार को चौक स्थित पार्टी कार्यालय में प्रदेश महासचिव मुकुंद तिवारी की अध्यक्षता में उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। वक्ताओं ने पूरे मामले की जांच हाईकोर्ट के सिटिंग जज की निगरानी में कराने और आरोपियों पर कठोर कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये मुआवजा देने की मांग की। बैठक में हसीब अहमद, दीपचंद्र शर्मा, मनोज पासी, मो. हसीन, भानु कुशवाहा, शकील अहमद, राकेश पटेल, शीश अहमद आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- प्रयागराज में साथी की मौत पर वकीलों ने काम रोका, पुलिस ने डॉक्टरों को उठाया तो अस्पताल में इलाज बंद
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.