प्रयागराज, फरवरी 6 -- वसीयाबाद करेली निवासी एक अधिवक्ता के घर चोरों ने वारदात की। चोर हजारों रुपये और लगभग दस लाख कीमत के जेवरात ले गए हैं। करेली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वसीयाबाद निवासी मकसूद बेग हाईकोर्ट के अधिवक्ता हैं। तहरीर के मुताबिक, वह परिवार के साथ शादी समारोह में कानपुर गए थे। 30 जनवरी की रात में चोरों ने वारदात की। अगले दिन सुबह उनकी बेटी बिल्ली को खाना देने घर गईं तो चोरी का पता चला। अधिवक्ता के मुताबिक घर लौटकर उन्होंने सामानों की जांच की तो पता चला कि चोर 32 हजार रुपये, एक जोड़ी सोने के बाले, दो जोड़ी सोने की बूंदे, सोने की दो अंगूठी, नाक के फूल, तीन जोड़ी चांदी की पायल, पांच अंगूठी, इयरपैड, टैब आदि ले गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.