अलीगढ़, मार्च 31 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। क्वार्सी क्षेत्र के वहीद नगर में अधिवक्ता के घर में घुसकर हमले के चार माह पुराने मामले में न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें पिता-पुत्र को नामजद किया गया है। पुलिस जांच कर रही है। वरिष्ठ अधिवक्ता मिर्जा अनीस बेग के अनुसार 30 नवंबर 2025 की शाम को वह घर पर थे। तभी बार एसोसिएशन के चुनाव के सिलसिले में कुछ अधिवक्ता उनके घर पर आए। वह उनसे मुख्य गेट पर बात कर रहे थे, तभी घर के अंदर कुछ आवाज आई। देखा तो वहीद नगर का ही मोहम्मद इरफान मौजूद था। वह दूसरी मंजिल पर भागने की कोशिश करने लगा। इसी बीच उसने अधिवक्ता पर धारदार हथियार से उनकी गर्दन पर वार किया। इसमें वे बाल-बाल बचे। शोर सुनकर अन्य लोग आए, जिन्हें देखकर आरोपी भाग गया। आरोप है कि इरफान उनका पर्स व हाथ की घड़ी भी ले गया। आरोप ये भी है कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.