प्रयागराज, मई 15 -- प्रयागराज। ऊंचवागढ़ी राजापुर निवासी अधिवक्ता संदीप मौर्य ने कैंट थाने में घर पर हमला, पथराव करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज कराया है। अधिवक्ता की तहरीर के मुताबिक 14 मई की रात करीब 12 बजे 15-20 युवक शराब के नशे में उनके घर के बाहर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनकी वृद्ध मां के साथ अभद्रता की। आरोप है कि अमन अहमद, प्रियेश श्रीवास्तव समेत अन्य युवक तमंचा लहराते हुए गेट तोड़ने का प्रयास करने लगे। शोर मचाने पर पथराव करते हुए जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। हमले में मोबाइल फोन, दोपहिया वाहन और घर की खिड़की के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। अधिवक्ता के मुताबिक पूरी घटना मोबाइल कैमरे में कैद है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...