चित्रकूट, मार्च 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। भरतकूप थाना क्षेत्र के भैसौंधा गांव के मजरा बंशीपुर में अधिवक्ता के घर में दीवार फांदकर घुसे चोरो ने नकदी समेत लाखों रुपये कीमत के सोने व चांदी के गहने पार कर दिए। अधिवक्ता ने आशंका व्यक्त करते हुए रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रथम दृष्ट्या पुलिस ने घटना को संदिग्ध बताया है। बंशीपुर निवासी अधिवक्ता शिवनरेश सिंह ने थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार की देर रात करीब 11 बजे खाना खाकर वह परिवार सहित सो गया था। सोमवार को तड़के चार बजे जगा तो दरवाजे की कुंडी बाहर से बंद थी। उसने बेटी को फोन करके कुंडी खुलवाई। इसके बाद परिवार सहित जाकर कमरों में देखा तो वहां सामान अस्त-व्यस्त मिला। दो बक्शे व एक ट्राली बैग गायब थे। जिनमें उनके घर व बेटी के सोने-चांदी के जेवर त...