सुल्तानपुर, मार्च 11 -- सुलतानपुर। सीताकुंड निवासी दीवानी कोर्ट के अधिवक्ता अनिल श्रीवास्तव के घर में चोरी के मामले में आरोपी रामराज द्विवेदी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए वकील सन्तोष पाण्डेय के जरिए अग्रिम जमानत की याचिका दाखिल की है। सेशन जज सुनील कुमार ने थाने से रिपोर्ट तलब कर 19 मार्च को सुनवाई नियत की है। रामराज की बहू पर आरोप है कि उन्होंने पड़ोसी अधिवक्ता अनिल कुमार श्रीवास्तव के घर से बीती 21 फरवरी की दोपहर में जेवरात और नकदी चोरी की। शिकायत पर रामराज और उसकी बहू ने मारपीट और गाली गलौज की। आरोपी रामराज द्विवेदी पुत्र रामशब्द दूबे सीताकुण्ड सिविल लाइन थाना कोतवाली नगर का निवासी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.