मिर्जापुर, मार्च 9 -- मिर्जापुर। अधिवक्ता के मकान में हुई चोरी का चार दिन बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी। चोरों ने मकान से दो लाख रुपये का सामान और बच्चे का गुल्लक चोर उठा ले गए थे। पुलिस जल्द से जल्द चोरी का खुलासा करने का दावा कर रही है। लालगंज थाना क्षेत्र के चर्की कला गांव निवासी अधिवक्ता अमरेशचंद्र सिंह का कटरा कोतवाली क्षेत्र के सुरेकापुरम कॉलोनी में मकान है। वह परिवार के साथ तीन मार्च को होली पर अपने गांव लालगंज गए थे। उसी दौरान चोरों ने उनके मकान का ताला तोड़कर नगदी समेत आभूषण पार कर दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.