प्रयागराज, फरवरी 12 -- प्रयागराज। चोरों ने कैंट निवासी एक अधिवक्ता के घर से लाखों की चोरी अंजाम दी। गृहस्वामी ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। शंभू बैरक निवासी चंद्रभान गुप्ता हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। उनकी तहरीर के मुताबिक 31 जनवरी की रात वह परिवार के साथ घर में सो रहे थे। उनका बेटा हर्ष गुप्ता अपने दोस्त के घर कार्यक्रम में गया था। देर से आने की वजह से वह मुख्य दरवाजे के चैनल में ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले गया था। भोर में लगभग पौने चार बजे वह घर आया तो चैनल की कुंडी टूटी मिली। अंदर आकर घरवालों को जगाया तो जांच में पता चला कि घर में चोरी हुई है। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को देखने पर पता चला कि तीन चोर आए थे। चोर कीमती सामानों के साथ हाल में रखा एक मोबाइल भी ले गए हैं। डॉयल 112 पर सूचना दी गई तो पुलिस मौके पर आई और घटना की जानक...