हमीरपुर, फरवरी 8 -- अधिवक्ता के बैंक खाता से चार बार में 57000 रुपये निकालकर धोखाधड़ी कर ली। अधिवक्ता की शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। एसडीएम से शिकायत कर जांच कराए जाने की मांग की। कस्बे के मियांपुरा मुहाल स्थित मिशन कंपाउंड में रहने वाले अधिवक्ता मधुकर सुमंत राव ने बताया कि कस्बे की एचडीएफसी बैंक में खाता है। बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड जारी किया था। क्रेडिट कार्ड से गत 6 दिसंबर को चार बार में 57000 रुपये धोखाधड़ी कर निकाल लिए हैं। मोबाइल पर मैसेज आने के बाद उसके होश उड़ गए। आनन-फानन में बैंक में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन कोई मदद नहीं की गई। साइबर क्राइम में ऑनलाइन शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। अधिवक्ता मामले की जांच कराए जाने के लिए दर-दर भटक रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.