मऊ, मार्च 25 -- मऊ, संवाददाता। अधिवक्ता शहंशाह आलम के ऊपर फर्जी मुकदमे को लेकर अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार से मिलकर पत्रक सौंपा। चेताया गया कि अगर अधिवक्ता के ऊपर दर्ज कराए गए फर्जी मुकदमे को हटाया नहीं गया तो अधिवक्ता लामबंद होकर आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। अधिवक्ताओं ने चेताया कि अधिवक्ताओं का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने अधिवक्ताओं को आश्वासन दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...