अधिवक्ता के असामयिक निधन से गोह में शोक की लहर
औरंगाबाद, जून 26 -- गोह प्रखंड मुख्यालय निवासी अधिवक्ता अखिलेश ओझा का गुरुवार को असामयिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रखंड मुख्यालय में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों के अनुसार गुरुवार सुबह उन्हें अचानक सीने में दर्द की शिकायत हुई, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए गया के एक अस्पताल ले जाया गया। वहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। उनके निधन पर अधिवक्ता सर्वेश पांडेय, गजेंद्र भूषण, रामप्रवेश गुप्ता, इंद्रजीत ठाकुर, रामजी पासवान, जेपी सेनानी अरविंद पांडेय, प्रेमचंद तिवारी, शिक्षक बृजमोहन राम सहित अनेक लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता के असामयिक निधन से गोह में शोक की लहर
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.