जमशेदपुर, मार्च 21 -- जमशेदपुर। जिला व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता केवल कृष्ण 75 वर्ष का शनिवार को टाटा मुख्य अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। भुइयांडीह निवासी अधिवक्ता लंबे समय से बीमार थे। निधन पर झारखंड स्टेट बार काउंसिल के उपाध्यक्ष राजेश कुमार शुक्ला जिला बार संघ के अध्यक्ष आरएन दास उपाध्यक्ष बलाई पांडा महासचिव कुमार राजेश रंजन संयुक्त सचिव संजीव रंजन बरियार एवं अन्य अधिवक्ताओं ने शोक जताया है। अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने बताया कि केवल कृष्ण 1974 से वकालत कर रहे थे झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेताओं के लगभग मुकदमा की पैरवी उन्होंने की थी। उनके दो पुत्रों में से विकास वकालत से जुड़े हैं। केवल कृष्ण को श्रद्धांजलि देने के लिए जिला बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता सोमवार को दूसरी पाली में न्यायिक कार्य नहीं करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान...