वाराणसी, फरवरी 12 -- वाराणसी। रामपुर में अधिवक्ता फारूख अहमद खां की गोली मारकर हत्या तथा अधिवक्ता शैलेन्द्र कुमार सिंह पर हमलाकर गंभीर रूप से घायल करने की घटना के विरोध में गुरुवार को बनारस बार एसोसिएशन एवं दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन की संयुक्त बैठक हुई। इस दौरान गुरुवार को पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। बाद में आक्रोशित अधिवक्ताओं ने जुलूस निकालकर नारेबाजी की। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रतिनिधि एडीएम प्रोटोकॉल को सौंपा। इस दौरान बनारस बार के अध्यक्ष विनोद कुमार शुक्ल और महामंत्री सुधांशु मिश्रा, सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश सिंह गौतम और महामंत्री आशीष सिंह, अनिल कुमार पाठक, मुकेश मिश्रा, सौरभ पांडेय, सुमित उपाध्याय, रजनीकान्त मिश्रा, सुनील दत्त मिश्रा, आशुतोष शुक्ला, प्रेमचन्द्र मिश्रा, प्र...