अधिवक्ता की हत्या को लेकर जिला बार एसोसिएशन में रोष
फरीदाबाद, अक्टूबर 7 -- फरीदाबाद, अमित भाटिया। सेक्टर-64 साहुपुरा मोड़ पर लक्ष्मण भारद्वाज की हत्या को लेकर जिला बार एसोसिएशन में रोष व्याप्त है। लक्ष्मण भारद्वाज गुरुग्राम की एक कंपनी में मैनेजर के साथ अधिवक्ता भी थे। बुधवार को जिला बार एसोसिएशन फरीदाबाद के प्रधान विवेक रावत बॉबी व अन्य अधिवक्ताओं ने अधिवक्ता लक्ष्मण भारद्वाज के घर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को सांत्वना दी और हत्या के दोषियों को जल्द गिरफ्तार करवाकर उन्हें सजा दिलवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर वरिष्ठ अधिवक्ता शिवदत्त वशिष्ठ ने भी पीड़ित परिवार को तसल्ली दी और फरीदाबाद बार के साथ होने का आश्वासन दिया। यह भी पढ़ें- साहूपुरा में अधिवक्ता की हत्या को लेकर जिला बार एसोसिएशन में रोष बता दें कि सेक्टर-64, साहुपुरा मोड़ पर फास्ट फूड लेने गए लक्ष्मण भार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.