अधिवक्ता की हत्या के विरोध में मनिहारी के अधिवक्ताओं ने किया कलम बंद हड़ताल
कटिहार, अक्टूबर 6 -- मनिहारी नि स। सोमवार को कटिहार के पटेल चौक पर दिनदहाड़े अधिवक्ता अजिमुद्दिन अंसारी उर्फ गुड्ड की गोली मारकर हुई हत्या के विरोध मे मनिहारी अधिवक्ता संघ ने कार्य बंद कर विरोध जताया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष सुमन कुमार सिंह, सचिव संजीव देव,वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदुमण ओझा,मुकेश यादव, मो जहांगीर,मिस्टर मंसुर आलम,कुंदन सिन्हा, रामोतार सिंह, शिवशंकर यादव, रवि कुमार, अतहर खां,मो शम्स आदि अधिवक्ताओ ने मृतक अधिवक्ता के शोक मे दो मिनट का मौन रखा। अधिवक्ताओ ने जिले के वरीय पुलिस पदाधिकारी से हत्याकांड को अंजाम देने वाले हत्यारा को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग किया। सभी अधिवक्ताओ ने यह भी बताया कि जब तक हत्यारा का गिरफ्तारी नही होता है तब तक सभी अधिवक्ता काला पट्टी लगाकर कार्य करेंगे। यह भी पढ़ें- 24 घंटे में खुला अधिवक्ता हत्याक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.