गंगापार, फरवरी 12 -- रामपुर के अधिवक्ता फारूक अहमद खां की हत्या के विरोध में सोरांव के अधिवक्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए न्याय कार्य से विरत रहे। गुरुवार को तहसील में न्यायिक कार्य बाधित रहा। वकीलों ने हत्या आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग किया है। बार एसोसिएशन सोरांव के अध्यक्ष वामिक एजाज फारुकी एवं महामंत्री राजेश कुमार शुक्ल की अगुवाई में अधिवक्ता प्रदर्शन करते हुए तहसील न्यायालय को बंद करा दिया। महामंत्री राजेश शुक्ल ने बताया कि अधिवक्ता की हत्या के विरोध में सांकेतिक एक दिवसीय हड़ताल की गई। आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर अधिवक्ता आगे की रणनीति तय करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.