बिजनौर, फरवरी 12 -- चांदपुर। सिविल बार एसोसिएशन की ओर से बार अध्यक्ष शमशाद अहमद एवं महासचिव हरिश्वर सिंह के नेतृत्व में रामपुर के अधिवक्ता फारूक अहमद खान की दिनदहाड़े गोली मारकर की गई। हत्या के विरोध में एक शोकसभा आयोजित की गई। सभा में अधिवक्ताओं ने घटना की घोर निंदा की है। शोकसभा के अधिवक्ताओं ने एसडीएम नितिन तेवतिया को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सरकार से अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की गई। सिविल बार एसोसिएशन ने रामपुर जिला बार एसोसिएशन के समर्थन में गुरुवार को न्यायालय में न्यायिक कार्य से पूर्णत: विरत रहने का निर्णय लिया। इस मौके पर सुनील कुमार शर्मा रिजवान अहमद छत्रपाल सिंह तुलाराम नौशाद अली हाजी सिराजुद्दीन आनंद सिंह बलदेव सिंह आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.