मधुबनी, अक्टूबर 7 -- झंझारपुर। कटिहार में अधिवक्ता की हत्या के विरोध की चिंगारी बुधवार को झंझारपुर में भी दिखी। घटना के विरोध में झंझारपुर व्यवहार न्यायालय के अधिवक्ताओं ने परिसर से रैली निकालकर आक्रोश जताया। अधिवक्ताओं ने हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी, वकीलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और मृत अधिवक्ता के परिजन को आर्थिक मुआवजा देने की मांग की। रैली न्यायालय परिसर से शुरू होकर विभिन्न मार्गों से गुजरी। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन का नेतृत्व डॉ. विजय कुमार मंडल ने किया। रैली के बाद अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों से संबंधित मांग पत्र राज्यपाल को प्रेषित किया। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट की मांग को लेकर वकीलों का प्रदर्शन सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि...