मथुरा, फरवरी 13 -- रामपुर जनपद में बार एसोसिएशन के सदस्य अधिवक्ता फारूक अहमद खां की गोली मारकर हत्या तथा अधिवक्ताओं के साथ लगातार हो रहीं घटनाओं के विरोध में गुरुवार को बार एसोसिएशन के बैनर तले अधिवक्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन सौंपा। कलक्ट्रेट पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह एवं सचिव मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए रामपुर में बार एसोसिएशन के सदस्य फारूक अहमद खां की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए दोषियों को तत्काल सजा दिए जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा कि उत्तर प्रदेश में में विगत दिनों में अनेक घटनाएँ अधिवक्ताओं के साथ कारित हुईं हैं, जिसके कारण बार एसोसिएशन के सदस्यों में भारी आक्रोश एवं नाराजगी है। हम सब इस कृत्य की घोर निंदा करते हैं। जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा गया, जिसमें अध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.