हमीरपुर, फरवरी 13 -- हमीरपुर, संवाददाता। रामपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हुई हत्या के विरोध में मुख्यालय के अधिवक्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। हमीरपुर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसियेशन के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह व महामंत्री अश्वनी कुमार प्रजापति की अगुवाई में जजी में एकत्र हुए अधिवक्ताओं ने रामपुर बार एसोसियेशन के वरिष्ठ अधिवक्ता फारुख अहमद खान की गोली मारकर हत्या के विरोध में आक्रोश जताया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने हत्यारों पर एनएसए के तहत कार्यवाही, मृतक अधिवक्ता के परिवार को डेढ़ करोड़ की आर्थिक मदद व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दिलाने की मांग की। इसके साथ ही प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने को कहा। इसके बाद अधिवक्ताओं ने कलेक्ट्रटे पहुंचकर राष्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.