गाजीपुर, अप्रैल 13 -- गाजीपुर, हिन्दुस्तान टीम। मिर्जापुर में गोली मारकर अधिवक्ता की हत्या की घटना के विरोध में सोमवार को कलक्ट्रेट बार के अधिवक्ता ने कार्य बहिष्कार किया। अधिवक्ताओं ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने और प्रदेश में अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की। सैदपुर संवाद के अनुसार तहसील परिसर स्थित दी बार एसोसिएशन के नए बार कक्ष में सोमवार सुबह एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें मिर्जापुर के कटरा कोतवाली क्षेत्र में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह उर्फ रिंकू की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या का विरोध किया गया। अधिवक्ताओं ने मृतक अधिवक्ता को श्रद्धांजलि दी। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में साथी की हत्या से नाराज अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन इसके बाद न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध दर्ज कराने का प्रस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.