अधिवक्ता की हत्या के विरोध में कार्यबहिष्कार कर सौंपा ज्ञापन
मऊ, अप्रैल 14 -- मुहम्मदाबाद गोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मिर्जापुर में टहलने निकले वरिष्ठ अधिवक्ता की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या के बाद वकीलों में भारी आक्रोश है। हत्यारोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर तहसील बार के अधिवक्ताओं ने सोमवार को कार्य बहिष्कार कर विरोध जताया। मांगों के समर्थन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री मंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौंपकर सुरक्षा को लेकर प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की है। तहसील बार अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष फिरोज अहमद सिद्दीकी एवं मंत्री उमाशंकर यादव ने घटना की घोर निंदा की। ज्ञापन के माध्यम से आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ ही मृतक के परिजन को 50 लाख रुपए की आर्थिक सहायता एवं परिवार के व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की मांग की। यह भी पढ़ें- मिर्जापुर में अधिवक्ता की हत्या के विरोध में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.