बुलंदशहर, अप्रैल 6 -- कोतवाली नगर क्षेत्र के हीरा कॉलोनी निवासी अधिवक्ता की स्कूटी में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। देखते ही देखते स्कूटी धू-धू कर जल उठी। हीरा कॉलोनी निवासी अधिवक्ता हरेंद्र यादव सोमवार सुबह हर करीब 10:30 बजे अपनी स्कूटी से घर से एसडीएम कोर्ट के लिए निकले थे। एसडीएम कोर्ट परिसर पहुंचकर जैसे ही उन्होंने स्कूटी खड़ी की, अचानक उसमें से धुआं निकलने लगा। जब तक वह कुछ समझ पाते, स्कूटी में तेज आग लग गई।आग इतनी तेजी से फैली कि चंद मिनटों में ही पूरी स्कूटी जलकर गई। मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक स्कूटी पूरी तरह जल चुकी थी। गनीमत रही कि अधिवक्ता सभी जरूरी दस्तावेज पहले ही स्कूटी की डिग्गी से निकाल चुके थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.