अधिवक्ता की मौत से दो बेटियों के सिर से उठा पिता का साया
कन्नौज, मई 21 -- छिबरामऊ, संवाददाता। पिछले माह मैनपुरी जनपद में हुए सडक़ हादसे में गंभीर रूप से घायल अधिवक्ता की मंगलवार देर शाम मौत हो गई। घटना के बाद से परिवार में कोहराम मच गया। अधिवक्ता की मौत से उसकी दो मासूम बेटियों के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया उठ गया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नथा नगला निवासी अधिवक्ता महेंद्र सिंह (39) पुत्र बलवीर सिंह 26 अप्रैल को अपने छोटे भाई नीरज की शादी के निमंत्रण कार्ड बांटने के लिए भतीजे अखिलेश के साथ बाइक से निकले थे। बताया गया कि मैनपुरी जनपद के ग्राम अरम सराय के पास उनकी बाइक सडक़ हादसे का शिकार हो गई थी। हादसे में भतीजे अखिलेश की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि महेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के बाद उन्हें पहले कानपुर और फिर आगरा में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था। लंबे इलाज के बाद कुछ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.