देवरिया, अप्रैल 13 -- बरहज(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। थाना क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में हुई अधिवक्ता की मौत के मामले पुलिस ने दो संदिग्धों को उठाया है। पूछताछ में पुलिस को कुछ अहम सुराग भी हाथ लगने की बात सामने आई है। लक्ष्मीपुर में पांच अप्रैल को नलकूप विभाग की चकनाली पर ग्राम पंचायत द्वारा आरसीसी सड़क बनाने के विवाद में अधिवक्ता बृजेन्द्र सिंह की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने इस मामले में ग्राम प्रधान राजेश यादव, उनके भाई और दो बेटे, दुबौली के ग्राम प्रधान गामा यादव के साथ आठ अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की भूमिका पर लोग उंगली उठा रहे थे। गिरफ्तारी में एसओजी, स्थानीय पुलिस और सर्विलांस टीम को लगाया गया है। एसडीएम के निलंबन के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। शनिवार की रात थान...