बरेली, अप्रैल 11 -- गणेशनगर में एक अनजान व्यक्ति ने अधिवक्ता की बुजुर्ग मां से सहानुभूति दिखाकर 80 हजार रुपये और सोने के जेवर ठग लिये। पीड़ित परिवार ने एडीजी से शिकायत की। एडीजी के आदेश पर सुभाषनगर में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। गणेशनगर नेकपुर निवासी अधिवक्ता नवीन कश्यप ने बताया, मां कमला देवी को एक अज्ञात व्यक्ति राजपाल ने दीवाली से पहले अपने जाल में फंसाना शुरू किया। धीरे-धीरे आरोपी ने विश्वास में लेकर कई बार में 70 हजार रुपये ले लिये। 20 दिसंबर 2025 को यूपीआई के माध्यम से 10 हजार रुपये और ट्रांसफर करा लिए। और मानसिक रूप से भ्रमित कर सोने अंगूठी और चैन आदि ले ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.