देवरिया, अप्रैल 20 -- बरहज/कपरवार, हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के ग्राम लक्ष्मीपुर में सड़क निर्माण को लेकर हुए विवाद में अधिवक्ता बिजेंद्र सिंह की मौत मामले की मजिस्ट्रियल जांच के क्रम में रविवार को मजिस्ट्रेट प्रेमनारायण सिंह के नेतृत्व में जांच समिति ने अधिवक्ता की पत्नी सत्यवती का बयान दर्ज किया। हालांकि सचिवालय पर बयान दर्ज कराने पहुंचे ग्रामीणों का बयान लेने से जांच टीम ने इंकार कर दिया। अधिवक्ता के छोटे बेटे प्रशांत सिंह ने जिलाधिकारी के नाम पत्र भेजकर जांच समिति के रवैये पर नाराजगी जताई है।पांच अप्रैल को अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह की चकनाली पर सड़क निर्माण के विवाद में मौत हो गई थी।मामले में अपर जिलाधिकारी प्रशासन प्रेमनारायण सिंह के नेतृत्व में मजिस्ट्रियल जांच चल रही है। रविवार को जांच अधिकारी अपर जिलाधिकारी प्रशासन ...